फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांड : आरोपित बदमाश ढेर, साथी जख्मी

Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। छह दिन पहले सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट और उसकी हत्या में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उसका साथी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और 4.30 लाख की नकदी बरामद की है। दो तमंचा और कारतूस बरामद भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में दो सिपाही भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस को मिली कामयाबी से एडीजी कानपुर जोन ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे समधन के मोहल्ला दारासराय निवासी नायाब खान की मलिकपुर में सोने-चांदी की दुकान है। पांच जनवरी की शाम दुकान से वह बड़े बेटे अयाज और छोटे बेटे कासिद के साथ बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में समधन के पास बदमाशों ने अयाज को गोली मार दी थी और दो लाख की नकदी समेत आधा किलोग्राम सोना और सात किलोग्राम चांदी लूटने की बात सामने आई थी। बदमाशों की गोली लगने से जख्मी अयाज की कानपुर में इलाज के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी। तीन दिन बाद मंगेतर ने भी सदमे में आकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था।
आईजी जोन जोगेंद्र कुमार ने दो बार जिले का दौरा किया और पुलिस की 20 टीमें घटना के खुलासे में लगाई गई थी। चार दिन बाद पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव अजीजलपुर के निकट एक खेत में तीन दिन पहले हेलमेट और लूटे गए सराफा व्यापारी का खाली बैग मिला था। गुरुवार की सुबह फर्रुखाबाद मार्ग से सराय प्रयाग जीटी रोड जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें जब रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही अमन ठाकुर और विनय कुमार घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गुरसहायगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां इजहार उर्फ छुटियां (35) निवासी गोरीनवादा समधन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसका साथी तालिब (32) निवासी दारा सराय को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। उसे वहां कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन






यह माल बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस को बदमाशों के पास से सराफा व्यापारी से लूटे गए सोना में से 250 ग्राम सोना और सात किलोग्राम चांदी में से 450 ग्राम चांदी के जेवर मिले हैं। 4.30 लाख की नकदी भी मिली है। साथ ही 315 बोर के दो तमंचा, नौ कारतूस, सात खोखा बरामद हुए हैं। बदमाशों के पास से बिना नंबर की एक सफेद रंग की अपाचे बाइक भी बरामद हुई है, जिसे घटना के समय इस्तेमाल किया गया था।


पहले से ही कई गंभीर रिपोर्ट दर्ज

एसपी के मुताबिक इजहार के खिलाफ पहले से ही लूट सहित गंभीर मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। तालिब का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जिसकी मदद से जेवरात को बेचा गया है, उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें