फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने गोपाल के विरोध में खोला मोर्चा

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी गोपाल दुबे उर्फ टाडा पर दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में गवाह जितेंद्र कुमार वाल्मीकि को धमकी दिए जाने से सफाई कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इन्होंने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष अजय वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी झाडू़, फावड़ा व तसला लेकर नगर पालिका से प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग से तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां बीडीओ सतानंद दीक्षित व एसडीएम के स्टेनो बदन सिंह को एसडीएम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मोहल्ला भैनपुरा निवासी जितेंद्र कुमार वाल्मीकि पालिका में स्ट्रीट लाइट विभाग में कार्यरत हैं।
त्रिपाठी नगर निवासी गोपाल दुबे उर्फ टाडा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें वह गवाह है। गवाह होने की वजह से 23 अक्तूबर को टाडा ने रास्ते में रोककर जातिसूचक गालियां दीं। सफाई कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान प्रताप कठेरिया सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें