कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख पदों के लिए अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पहले चक्र में चार ब्लाकों में प्रत्याशी तय किए गए हैं। अभी चार ब्लाकों और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का चयन होना बाकी है।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिले के ब्लाक प्रमुख पद के चार उम्मीदवार तय कर दिए हैं। कन्नौज सदर में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामदास दोहरे के बेटे अभय दोहरे को टिकट दिया गया है। गुगरापुर ब्लाक प्रमुख के लिए अकबरपुर में रहने वाले इसरार को टिकट मिला है।
जलालाबाद ब्लाक प्रमुख के लिए मूसर गांव की रीना देवी को और छिबरामऊ ब्लाक प्रमुख के लिए कस्बे की ही सुमन देवी को टिकट मिला है।