पत्रकारों से वार्ता करते विधायक पंकज सिंह व साथ में मौजूद जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी अपना समय भूल गई है। इनकी सरकार में किसानों व छात्रों पर अत्याचार हुए थे। किसानों से बात करने की जगह सपा ने किसानों पर लाठियां चलवाई थीं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के रहते किसानों का अहित नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को किसानों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह बात नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
बता दें कि फर्रुखाबाद निवासी भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में जाते समय वह छिबरामऊ आए थे और कार्यकर्ताओं से मिले। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि किसान बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की सरकार के साथ सकारात्मक वार्ता चल रही है। सरकार आगे का रास्ता निकाल रही है और किसान संगठन के नेताओं का विश्वास भी सरकार के साथ है। किसानों का आंदोलन जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, सभासद अतुल वर्मा, सुमन पराशर, शिवम त्रिपाठी, वीर सिंह चौहान, संजीव चौहान सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
------------------------------------