शहर के कूल किड्स स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस डे
का आयोजन हुआ। इसमें सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफी सहित कई उपहार वितरित
किए। उपहारों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
सेंटा क्लाज ने
छोटे-छोटे बच्चों के साथ जिंगल वेल्स के गानों की मधुर धुनों के बीच डांस
किया। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे के साथ जमकर हंसी-ठिठोली व मस्ती की।
सेंटा क्लाज बने विशेष तिवारी, आर्यन मिश्रा ने बच्चों के बीच पहुंचकर
टाफी, चाकलेट सहित अन्य उपहारों को वितरण किया। उपहारों को पाने को छात्र
लालायित दिखे।
इस दौरान छात्र अक्षत मेहरोत्रा, आसा कपूर, आफिया अली, अंश
चतुर्वेदी, अंश पाल, सुमित राजपूत, अनिकेत दुबे, मान पांडेय, माधव मिश्रा,
अगम्या द्विवेदी, सानवी शाह, आयुष सिंह, स्वाष्तिक गुप्ता सहित अन्य बच्चे
शामिल थे। इस मौके पर पुनीत पांडेय, आकांक्षा सिंह, कोमल मिश्रा, साक्षी
सिंह, कल्पना, वर्षा, प्रियंका, सचेत पांडेय आदि मौजूद थे।