दिल्ली से लौट रहे बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग इस वायरस से बचने का सबसे कारगर उपाय है। कहा कि सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार गांव-गांव जाकर करें।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, राघव दुबे, विपिन द्विवेदी, अशोक राठौर, राजन सैनी, बासु दुबे, दीपक मिश्रा, अमित आर्य, प्रखर दुबे, विवेक तिवारी व जयंत मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।