फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सफाई कर्मियों पर लगाया अपहरण की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर ने छह कर्मियों पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। सुपरवाइजर ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है। कार्यदायी संस्था और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कार्यदायी संस्था की ओर से कर्मियों को रखकर सफाई कार्य कराया जाता है। सफाई कर्मियों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर रखे गए हैं। सुपरवाइजर मंजेश कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को दो बाइकों से आए छह सफाईकर्मी उसे जबरन बाइक पर बैठा ले गए। इसके बाद कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर अरौल के पास बाइक चालक को धक्का दे दिया। इससे बाइक गिर गई और वह भाग कर ऑटो पर बैठकर जिला अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने घटना की जानकारी कार्यदायी संस्था को दी। कार्यदायी संस्था के एरिया मैनेजर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एरिया मैनेजर को जांच कर आरोपी सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें