फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन में ट्रैक्टर से कुचलकर चालक की मौत

Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्जनापुर गंगा घाट पर बालू खनन करते समय ट्रैक्टर से कुचलकर दूसरे ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्जनापुर के निकट गंगा की कटरी में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन होता है। कानपुर देहात जनपद के  थाना शिवली गांव औनाह निवासी ललित तिवारी (35) पुत्र शिव शंकर तिवारी, कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागंज निवासी अनिल तिवारी उर्फ गुड्डू का ट्रैक्टर चला रहा था। दूसरा ट्रैक्टर एक अज्ञात चालक चला रहा था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे ललित अपने ट्रैक्टर में बालू भरवाने के लिए नीचे खड़ा था तभी दूसरे ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर से निकल गया। सूचना पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक के परिजन उसे ट्रैक्टर पर लिटाकर जिला अस्पताल लाए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

उधर, सूचना मिलते ही मृतक के भाई अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। ललित की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा, एसआई रवींद्रनाथ यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने पीड़ितों की समस्या सुनकर तहरीर देने की बात कही। कुछ देर बाद ट्रैक्टर मालिक व मृतक पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया। मृतक के भाई उमेश तिवारी ने इत्तिफाक में घटना की तहरीर दी। तहरीर में कहा कि भाई ललित, अनिल तिवारी का ट्रैक्टर चले रहा थे। ढलान पर खड़ा कर दिया ब्रेक लगाना भूल गए। इससे अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा उसकी चपेट में आने से कुचलकर मौत हो गई। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें