फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने सिटिंग विधायकों पर जताया भरोसा

Wed, 28 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जिले के तीनों सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताया है। कन्नौज सदर से विधायक अनिल दोहरे, तिर्वा से प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, छिबरामऊ से विधायक अरविंद सिंह यादव को फिर से टिकट दी गई है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद जहां टिकट की उम्मीद लगाए संभावित दावेदार मायूस हुए हैं, वहीं इन तीनों विधायकों के समर्थकों ने मिठाईयां बांटी व सपा मुखिया को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


सपा में चाचा-भतीजे के बीच खिंची तलवार से कन्नौज में अखिलेश समर्थकों को निराशा हाथ लगी है। कन्नौज जिले की तीनों विधान सभाओं में नये चेहरे को लेकर लोगों में उत्साह था। सभी को भरोसा था कि सपा युवाओें को पार्टी में जिम्मेदारी सौंपेगी। इसको लेकर सपा में अखिलेश समर्थकों ने तिर्वा, छिबरामऊ व कन्नौज विधान सभाओें पर जमीनी स्तर पर काम किया था। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह  यादव ने कन्नौज की राजनीति को गर्मा दिया है।  वहीं, हाईकमान ने कन्नौज में कराए गए विकास कार्यों व सपा के बढ़े ग्राफ को देखते हुए अपने सत्तासीन विधायकों पर ही भरोसा जताया है। जिससे विधायकों में खुशी भी है।

टिकट न मिलने से मायूस हो गए दावेदार
कन्नौज। सांसद प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को टिकट न मिल पाने से उनके समर्थक मायूस हैं। एक साल से नवाब सिंह के समर्थक तिर्वा अथवा छिबरामऊ विधानसभा से उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के लिए प्रयासरत थे।  इसी तरह से तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के पुत्र इंजीनियर अनिल पाल भी टिकट की लाइन में थे। घोषणा के बाद सभी के समर्थक मायूस हो गए।कन्नौज विधानसभा क्षेत्र से अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य आर एस कठेरिया ने भी अपनी प्रबल दावेदारी कर रखी थी। छिबरामऊ विधान सभा क्षेत्र से सिटिंग एमएलए अरविंद सिंह यादव व नवाब सिंह दावेदारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें