सौरिख। ग्राम सलेमपुर में तीन दिन पहले पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद व पथराव के आरोप में पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर डकैती, छेड़छाड़ समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।
ग्राम सलेमपुर निवासी सुनैना देवी ने बताया कि 5 अगस्त की रात लगभग 11 बजे गांव के ही संतोष, सचिन, विपिन, गिरिंद, अरविंद, रामशरन, रामरतन, भाव सिंह, सुनील, अजय, अवनीश, मुनेश, विनेश, सुरेंद्र, राम सिंह पाल, सोनपाल ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया। लड़कियों के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करते हुए 20 हजार रुपये, जंजीर, कुंडल लूट लिए और पति को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
उधर, दूसरे पक्ष से दीक्षा पत्नी सचिन ने बताया कि रात करीब 10 बजे गांव के ही मदन बाथम उर्फ कल्लू बाथम, धनपाल बाथम, वेदराम, पिंटू पाल, जयसिंह पाल, भीमसेन, मुन्नू, शिवपाल, कल्लू पाल, लल्लू , जौहरी, सचिन, अवधेश, अनिल, राहुल, सुघर सिंह, अजीत, विजय, कुबेर, शैलेंद्र, हमामी, देवेश, अर्पित, हाल सिंह आदि मेरे घर पर चढ़ आए तथा उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए घर में रखे 45 हजार रुपये, गले की जंजीर छीन ली। शोरगुल सुनकर छत पर लेटे ससुर नीचे आए गए तो इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक पक्ष से 22 तथा दूसरे पक्ष से 31 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, डकैती सहित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।