कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अनुदेशकों समेत 64 का वेतन काटा गया है। अधिकारियों ने 13 अक्तूबर से 29 नवंबर तक कई प्राथमिक, जूनियर व कंपोजिट स्कूलों का निरीक्षण किया था। सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
बीएसए कौस्तुभ सिंह की ओर से जारी हुए आदेश में हवाला दिया गया है कि बीईओ व जिला समन्वयक ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक स्कूलों से नदारद मिले थे। बीएसए ने छह प्रधानाध्यापक, 22 सहायक अध्यापक, 26 शिक्षामित्र, आठ अनुदेशक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ वेतन व मानदेय काटने की कार्रवाई की है।