फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पैसे पहुंचाएंगी ‘सखी’

विज्ञापन
जिप्सम का स्टॉक मिलान करते राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी स्वदेश कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकासखंड की सभी 96 ग्राम पंचायतों में बीसी(बैकिंग कॉरस्पांडेंट) सखी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में नियुक्ति होनी है। बीसी सखी बैंकिंग सुविधाओं में मदद करेंगी। इनकी मदद से उपभोक्ता घर बैठे अपने खाते से पैसे निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

बैंकिंग कॉरस्पांडेंट को प्रति माह चार से छह हजार रुपये दिए जाएंगे। डिवाइस के लिए भी पचास हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा बैंक की ओर से उनको लेनदेन का कमीशन दिया जाएगा। ब्लॉक मिशन मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की बैंक तक आने की समस्या और बैंक में लगने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आवेदन के लिए महिला का स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना आवश्यक है। महिला की गणित अच्छी होने के अलावा शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल होनी चाहिए। बताया कि 30 जून तक इसका आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीसी सखी के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय पर साक्षात्कार होगा। चयन के बाद सभी को ई पॉस मशीन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें