फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी की कार पलटी, परिवार के आठ लोग घायल

विज्ञापन
घायल लेफ्टिनेंट अरविंद मिश्र। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। घर में डकैती की सूचना मिलने पर परिवार के साथ जम्मू से प्रतापगढ़ जा रहे सैन्य अधिकारी की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सैन्य अधिकारी समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां तीन की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतापगढ़ के सांगापुर थाने के गांव पूरावदेंयू निवासी अरविंद कुमार मिश्र(56) पुत्र त्रिभुवन नाथ सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में लेफ्टिनेंट हैं। मौजूदा समय बीएसएफ बटालियन 115-बी संतनगर जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात हैं। इन्हें शनिवार को प्रतापगढ़ में घर में डकैती की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद वह नौ दिसंबर तक की छुट्टी लेकर परिवार सहित प्रतापगढ़ जा रहे थे। वह जम्मू से दिल्ली एयरपोर्ट आए थे। यहां से निजी कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इनके साथ पत्नी शिल्पा मिश्र, बेटा ऋषभ, बेटी वैष्णवी, दो छोटे बच्चे, तारापुर निवासी साले विश्वनाथ के बेटे आशीष मिश्र, नई दिल्ली बावन महावीर कांप्लेक्स पार्ट-02 निवासी लालू मिश्र भी थे।
मंगलवार को तालग्राम के थाना मछैया के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनकी जायलो कार पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा के सुखबीर सिंह और जयप्रकाश ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां से कार चालक लालू, ऋषभ और शिल्पा को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें