फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर की जगह एंबुलेंस कर्मियों को दिया कपूर

विज्ञापन
कपूर देने की जानकारी देते एंबुलेंस चालक और ईएमटी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास अभी भी पूरे इंतजाम नहीं हैं। एंबुलेंस चालकों और ईएमटी को कपूर बांट दिया गया। इसका चालकों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए जिले में 51 एंबुलेंस हैं। इनके संचालन के लिए 204 चालक और ईएमटी हैं। यह कर्मचारी सैनिटाइजर, मास्क और सुरक्षा ड्रेस की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी सूर्यभान सिंह ने कर्मचारियों को सैनिटाइजर की जगह कपूर बांट दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि कपूर पास रखने से संक्रमण नहीं फैलता है। इसका चालकों और ईएमटी ने विरोध किया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि एंबुलेंस चालकों को सैनिटाइजर, मास्क दिए गए हैं। कपूर देने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें