फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से डामर खत्म, गिट्टी उखड़ी, देखरेख न होने से दायरा घटकर पगडंडी की तरह हुआ

विज्ञापन
बस स्टॉप से आर्यावर्त बैंक तक सड़क से गायब डामर । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। कस्बे की सड़कें बदहाल हैं। देखरेख न होने से इनका दायरा घटकर पगडंडी की तरह हो गया है। डामर खत्म हो गया। गिट्टी उखड़ गई है।
विज्ञापन

कस्बे के छिबरामऊ बस स्टॉप से नौसारा रोड शिवाला मंदिर की सड़क उखड़ गई है। बस स्टॉप से आर्यावर्त बैंक, बृज भूषण हजेला भारतीय इंटर कालेज तक की सड़क भी खस्ताहाल है। बरगदिया मोहल्ले से ताहपुर-इंदरगढ़ मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों से गिट्टी उखड़ चुकी है। इससे यहां से गुजरने में लोगों को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि इन प्रमुख सड़कों पर इंटर कालेज, बैंक, डाकघर, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सीएचसी, पशु चिकित्सालय, थाना और गैस एजेंसी है। उखड़ी सड़कों पर झटका लगने से लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। वहीं ईओ घनश्याम राय का कहना है कि नगर पंचायत के पास बजट की कमी है। इससे सड़कों का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। जल्द सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें