सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह पर आटों में लटक कर बैठा यात्री।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह जिला मुख्यालय पर औपचारिकताओं में निपट रहा है। वाहन चालक सड़कों पर नियमों को पलीता लगा रहे है। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों से लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। रोड पर अधिकारियों के सामने बिना हेलमेट तीन सवारियां बाइक से निकलती रहती हैं।
चालक टेंपो और ऑटो में भी 10 से 15 यात्री बैठा कर फर्राटा भर रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यातायात प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन कराया जा रहा है। चेकिंग की जा रही है। नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।