ठठिया (कन्नौज)। ठठिया से सुर्सी जाने वाले करीब आठ किमी को मार्ग बरसात के मौसम में बदहाल पड़ा है। रोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। आयेदिन होते हादसे के बाद भी जिम्मेदार अफसर अनजान बने हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है।
ठठिया सुरसी मार्ग के गड्ढे राहगीरों के लिए घातक बने हैं। करीब आठ किलो मीटर लंबी सड़क जिले के बार्डर तक है। सुर्सी में ठठिया की पुलिस चौकी है। इसी सड़क से पुलिस अधिकारियों का भी आवागमन रहता है। सड़क कई जगह उखड़ गई है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के चलते इन गड्ढों में पानी भर गया है। रात में ये गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं।
यह मार्ग रामपुर, होलेपुर, कृपालपुरवा, चौहानपुरवा, इनायतपुर, करौदा, बहसुएया, कन्हईपुरवा,भिखनिपुरवा, मझपुरवा, भुन्ना, चंदौली,केहरी, पुरवा, जनेरी, भवानीपुर, रघुनाथपुर सहित 50 सैकड़ा गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क से गुजरने वाले दुपहिया वाहन अक्सर गिर जाते हैं। पीडल्ब्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश ने कहा कि बरसात की वजह से कई जगह काम हो नहीं पाया है। बरसात के रुकते ही मार्ग को मरम्मत करवा दिया जाएगा।
हरिओम ओमर ने बताया सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। रात में यह गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इससे अक्सर बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। अफसर व जनप्रतिनिधियों को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए।
उदई पुरवा निवासी किसान शैलेन्द्र का कहना है कि बीज खाद लाने में और फसल की बिक्री के लिए बाजार ले जाने में बहुत दिक्कत होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मार्ग के मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
किराना व्यापारी अंकित कटियार ने बताया कि मार्ग खराब होने के कारण माल लाने में बहुत दिक्कत होती है। आयेदिन अफसर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
उदय नरायण तिवारी ने बताया गांव के मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार रोड के मरम्मत कार्य कराए जाने की शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
हरिओम ओमर- फोटो : KANNAUJ
शैलेंद्र सिंह- फोटो : KANNAUJ
अंकित कटियार- फोटो : KANNAUJ
उदय नारायण तिवारी- फोटो : KANNAUJ