जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल।
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसें में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
करीमपुर कोतवाली निवासी पंकज कुमार बाइक लेकर कहीं जा रहा था। प्रेम नगर गांव में उनकी बाइक असेनी थाना बेला जनपद औरेैया निवासी सुरेश (21) विजय बहादुर की बाइक से टकरा गई।
दोनों उछलकर दूर जा गिरे। उधर, कन्नौज-हरदोई मार्ग से राघपुर जाने वाली सड़क पर मोहल्ला शेखाना निवासी शानू (22) अपनी सास रिजगिर निवासी मुक्तरी (40), पत्नी गुड्डू व चार वर्षीय साले माने के पुत्र गुड्डू को बाइक पर बैठाकर हरदोई से घर लौट रहा था।
काशीपुर गांव पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। मुक्तरी के सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।