मानीमऊ के मेहंदी घाट पर गंगा का जलस्तर।
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ (कन्नौज)। गंगा का जलस्तर जिले में थम गया है। तब तक कटरी की हरी सब्जियों के कई खेत गंगा में समा गए। गुरुवार को गंगा का जल स्तर 123.730 मीटर रहा। इससे लोगों की धड़कने तेज हैं।
जल आयोग चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर पहाड़ों और मैदानी इलाकों में भीषण बारिश व पानी छोड़े जाने से बढ़ा है। अब यह 24 घंटे से थमा हुआ है। बारिश तेज हुई तो गंगा का जल स्तर और बढ़ सकता है। गंगा की धारा काफी तेज है। गंगा स्नान करने वाले सावधानी बरतें। जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है।