फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सात नगर निकायों में बदल गया चेयरमैन पद का आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन पद का आरक्षण जारी कर दिया गया। जिले की आठ निकायों में सात का आरक्षण बदल गया है। सिर्फ नगर पंचायत सौरिख चेयरमैन पद का आरक्षण वर्ष 2017 के चुनाव की तरह अनारक्षित रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में नगर पंचायतों में तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, उसके सापेक्ष चार महिलाएं चेयरमैन बनीं। नगर पालिका में एक भी पद महिलाओं के लिए नहीं था। इस बार होने जा रहे चेयरमैन पद के चुनाव में महिलाओं के लिए एक पद कम कर दिया गया है। इतना ही नहीं, दोनों महिला चेयरमैन नगर पालिकाओं में ही बनेंगी। नगर पंचायत में एक भी पद महिला के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। पिछले बार पालिका में एक भी महिला चेयरमैन पद नहीं था।
विज्ञापन

इनसेट
नगर पालिका का आरक्षण
पालिका 2017 का आरक्षण चेयरमैन नया आरक्षण (2022)
कन्नौज अनारक्षित शैलेंद्र अग्निहोत्री अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
छिबरामऊ अनारक्षित राजीव दुबे अन्य पिछड़ा वर्ग
गुरसहायगंज अनारक्षित धीरेंद्र आर्य महिला
इनसेट
नगर पंचायतों का आरक्षण
पंचायत 2017 का आरक्षण चेयरमैन नया आरक्षण (2022)
सौरिख अनारक्षित संजय चतुर्वेदी अनारक्षित
तालग्राम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कुसुमा देवी अनारक्षित
समधन महिला रुबीना बेगम अनारक्षित
तिर्वागंज महिला मीरा गुप्ता अनारक्षित
सिकंदरपुर अनारक्षित उर्वशी दुबे अन्य पिछड़ा वर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें