फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जमातियों के दोबारा भेजे गए कोरोना जांच के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे जमातियों की कोरोना जांच के लिए नमूने स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा लखनऊ भेजे हैं। इन सातों के पहले भेजे गए सैंपल फेल हो गए थे। चार की ही रिपोर्ट आई थी। यह निगेटिव थी।
विज्ञापन

21 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे 11 जमाती गुपचुप तरीके से शहर की मक्का मस्जिद में रह रहे थे। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी की जांच कराई थी। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के बेटे समेत 16 पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मेडिकल कालेज की टीम ने इन सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे थे। इनमें चार की जांच रिपोर्ट आई थी। सात लोगों के सैंपल फेल हो गए थे। जांच संदेह के घेरे में होने से सीएमओ ने सातों जमातियों की दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया।
सोमवार को मेडिकल कालेज व जिला मुख्यालय की टीम ने सीएचसी तिर्वा पहुंच कर सातों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेजे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि पहले भेजे गए सैंपल फेल होने के कारण दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। 24 घंटे में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें