फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
आशू की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। तेज रफ्तार बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। मेडिकल कालेज में एक युवक की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गदोरा गांव निवासी आशू (24) पुत्र वीरेंद्र के बेटे जय का गुरुवार को जन्मदिन था। शाम को आशू मामा, मामी को लंबुइया गांव छोड़कर घर लौट रहा था। साथ में फर्रुखाबाद निवासी दो रिश्तेदार भी साथ थे। ताहपुर-छिबरामऊ मार्ग पर रसूलाबाद गांव के सामने बाइक सांड़ से टकरा गई।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक परिजन भी पहुंच गए। निजी वाहन से घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने आशू को मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पत्नी रितु व मां रामदेवी रो-रोकर हाल बेहाल हैं। आशू पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी
आशू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। चार साल पहले फर्रुखाबाद में रहने वाली रितु से शादी हुई थी। आशू के तीन साल का इकलौता बेटा जय है। उसका गुरुवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होता तो शायद बच जाती जान
सांड़ से टकराने के बाद आशू के सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आई हैं। लोगों का कहना था कि अगर आशू हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें