फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवाया

विज्ञापन
निर्माण रुकवाते क्षेत्रीय लेखपाल रामदास विश्वास। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर ग्राम प्रधान की ओर से हो रहे निर्माण कार्य को राजस्व टीम ने रुकवा दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार की ओर से नींव भरवाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने निर्माण को अवैध बताते हुए एसडीएम तिर्वा जयकरन से शिकायत की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान इस बेशकीमती जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल रामदास विश्वास व हसेरन चौकी इंचार्ज अवधेश राठौर को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने ग्राम प्रधान को फोन कर बुलाया। वह नहीं पहुंचे। लेखपाल ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए कब्जे को हटवा दिया।
इस संबंध में तिर्वा एसडीएम जयकरन ने बताया कि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के अवैध निर्माण की सूचना दी थी। क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। पूर्व में हुए निर्माण कार्य को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें