फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी के उल्लंघन में चार आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
saamaajik dooree ke ullanghan mein chaar aadhatiyon ke laisens nirast - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। निगम मंडी में चल रही थोक सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी का पालन न करने पर चार सब्जी आढ़तियों पर मंडी सचिव ने कार्रवाई की है। इन आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मंडी सचिव कपिल गुप्ता थोक सब्जी मंडी पहुंचे। यहां खरीदारों की भीड़ लगी थी। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इससे मंडी सचिव के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने जीशान ट्रेडिंग कंपनी, चार भाई ट्रेडिंग कंपनी, राजेश ट्रेडिंग कंपनी, कमलेश कुमार एंड कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
मंडी सचिव ने बताया कि सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मंडी में सब्जी बेचने या खरीदने के लिए जो नियम निर्धारित किए गए हैं, उसी अनुसार कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें