कन्नौज। जीजा के घर रह रही नाबालिग साली को रुपयों का लालच देकर पड़ोस के कुछ लोगों ने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली के गांव उत्तमापुर पट्टी निवासी सुनील कुमार ने कोर्ट के आदेश पर पड़ोसी रानी देवी पत्नी राधाकृष्ण, रामराज, महावीर और इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि भाई सोनू दिल्ली में नौकरी करता है। भाई की पत्नी सरोज और उसकी 15 वर्षीय साली पूनम देवी घर में रहती हैं। तीन जनवरी 2020 को पड़ोसी घर आए। साली पूनम को रुपयों का लालच देकर अलमारी की चाबी लेकर तीन लाख के जेवर और दो हजार रुपये नगद पार कर दिए। मैं और भाई की पत्नी खेत से लौटे तो घर में सामान बिखरा देख शक हुआ। पूछने पर साली ने पूरी बात बताई।
कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्य प्रमाणित होने पर कार्रवाई की जाएगी।