फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट का लाभ लेने को बिजली घर में भीड़

Thu, 08 Jan 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना के तीन दिन शेष बचे हैं। इसे लेकर उपभोक्ताओं की उप खंड कार्यालयों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां उपभोक्ताओं के बिलों को जमा करके छूट का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को उपखंड कार्यालय मकरंदनगर में एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज में सौ फीसदी की छूट का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता उमड़े। इस दौरान लोगों में धक्का-मुक्की होने पर बाबुओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार विवाद होने की स्थिति उत्पन्न होने पर जेई विशाल वर्मा को खुद बाहर आकर लोगों को समझाना पड़ा।

जेई ने बताया कि कन्नौज बिजली विभाग की ओर से मंडल में एकमुश्त समाधान  योजना के तहत सबसे अधिक वसूली अब तक की गई है। अभी तीन दिन शेष हैं। लगातार बकाएदार अपने बिलों को जमा कर रहे हैं। यही नहीं जिन उपभोक्ताओं को तहसील द्वारा आरसी जारी की गई है वह उपभोक्ता भी बिजली कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्व संग्रह अमीन भी बकाएदारों से वसूली कर धनराशि उनके दफ्तर में जमा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुके उपभोक्ताओं को एक या दो दिन की छूट और दी जा सकती है। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टीमें बनाकर कनेक्शन काटे जाएंगे। तहसीलों से आरसी जारी कर दस फीसदी बढ़त के साथ वसूली की जाएगी। साथ ही उन्हें सौ फीसदी ब्याज में छूट का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।

छूट योजना के तहत बिल जमा करें
गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र के जेई अजयपाल सिंह गौतम ने बताया कि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर दस जनवरी तक बकाया बिल धनराशि जमा कर दें। 15 जनवरी से बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा। तब बिल बकाया मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा हो गए हैं वे बिल जमा की रशीद विद्युत उप केंद्र गुगरापुर में जमा कर दें। अभियान के दौरान यदि बिजली चोरी मिली तो सीधे तौर पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें