फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की सिर कुचलकर हत्या!

Thu, 03 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा पुलिस चौकी के गांव कबीरपुर में बीती रात कमरे में सोते समय एक अधेड़ ग्रामीण की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में बेटी की तहरीर पर अज्ञात कारणों से मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मृतक की बेटी सत्यवती ने बताया कि उनके पिता अतर सिंह (50) पुत्र रामनाथ शादी विवाह में खाना बनाने (हलवाई) का काम करते थे। मंगलवार की देर रात वह घर से थोड़ी दूर स्थित अहाते में बने कमरे में सोने गए थे। कुछ देर बाद तीन अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे। उन लोगों ने बैठकर अतर सिंह के साथ शराब पी।
आम तौर पर वह सुबह जल्दी उठ जाते थे।

बुधवार की सुबह जब सात बजे तक वह नहीं उठे तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर उनका शव चारपाई पर ही पड़ा था। सिर पर गंभीर चोटें के निशान थे। आसपास खून बिखरा पड़ा था। बिस्तर भी खून से सने थे। सूचना कर थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद, चौकी प्रभारी मदन गोपाल, दरोगा संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। दोपहर बाद सीओ सदर अंबरीश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मृतक की पुत्री व अन्य ग्रामीणों से गहन छानबीन की। पुलिस ने खून के नमूने लिए। चौकी प्रभारी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संवेदना जताई।

थानाध्यक्ष अनवर अहमद का कहना है कि वह शराब के नशे का आदी था। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें