प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग करती आरपीएफ टीम।
- फोटो : amarujala
गणतंत्र पर्व को लेकर गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेनों में चेकिंग की। प्रमोद लाकड़ा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लाकड़ा के नेतृत्व में एसआई सुरेंद्र कुमार व कांस्टेबल पंकज मीना व अन्य के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय तथा रेलवे परिसर में बैठे यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की गई। यात्रियों के बैग भी खुलवाकर देखे गए। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। रेल यात्रियों को रेलवे की टोल फ्री हेल्पलाइन 182 के बारे में जागरूक किया गया। सुरक्षा कर्मियों ने बेवजह स्टेशन परिसर में घूम रहे युवकों से भी पूछताछ की।