फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय बच्ची के गले में कस गई रस्सी, मौत

Wed, 15 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल-खेल में कक्षा चार की छात्रा के गले में नायलान की रस्सी कस जाने से मौत हो गई। घटना के दौरान बच्ची घर पर अकेली थी। भाई घर के बाहर खेल रहा था। मां मायके और पिता काम से बाहर गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी तौफीक की पुत्री खुशनसीब (12) लवकुश जन कल्याण विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी। मंगलवार की दोपहर खुशनसीब की मां मायके चली गई, जबकि पिता तौफीक किसी काम से घर से बाहर थे। घर पर भाई फैजान था।

कुछ देर बाद फैजान भी खेलने के लिए बाहर चला गया। खेलते खेलते नायलान की रस्सी खुशनसीब की गर्दन में कस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद घर पहुंचे फैजान को खुशनसीब जमीन पर पड़ी दिखी तो उसने शोर मचा दिया। जानकारी होने पर पिता भी आ गया। परिजनों ने बुधवार को खुशनसीब का अंतिम संस्कार करा दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें