फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने पीछा कर रहे युवकों को राड मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। युवक का मोबाइल और सोने चेन लूट कर भाग रहे लुटेरों का दो युवकों ने बाइक से पीछा किया। लुटेरों ने लोहे की राड से हमला कर दोनों युवकों को घायल कर दिया। इसके बाद भी युवकों ने हिम्मत नहीं हारी। बाइक से पीछे आता देखकर लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पुरानी ठठिया में रिश्तेदारी आए आकाश पुत्र बाबू राम मंगलवार रात घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था। तभी दो बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। दोनों बाइक से भाग निकले। यह देखकर पड़ोसी अनुज और अमन ने लुटेरों के पीछे बाइक लगा दी। सुर्सी पुलिस के पास लुटेरों ने लोहे की राड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी दोनों युवकों ने लुटेरों का पीछा करना बंद नहीं किया। युवकों को पीछे आते देखकर लुटेरे रसूलाबाद कोतवाली के गांव पछायपुरवा में किसी घर में घुस गए और छत के रास्ते भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लुटेरों की बाइक कब्जे में ली है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर जेेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें