फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के डिपो प्रभारी व टाइम कीपर निलंबित

Mon, 20 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना लाइसेंस लिए अप्रशिक्षित चालक को रोडवेज बस की स्टेयरिंग थमाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज के डिपो प्रभारी व टाइम कीपर को निलंबित कर दिया। आरएम ने इस मामले की जांच बेवर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी है।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इटावा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा ने छिबरामऊ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी महेश सिंह व टाइम कीपर रामशंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन दोनों अधिकारियों पर अप्रशिक्षित चालक को रोडवेज बस आवंटित करने को लेकर कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि दो माह पहले रोडवेज डिपो की बस से एटा जनपद के मलावन कस्बे के पास दुर्घटना हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने रोडवेज को जब्त कर थाने में खड़ा करा लिया था। आरएम ने जब इस मामले की जांच कराई तो पता चला कि संविदा चालक मोहसिन के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। बिना लाइसेंस के ही उसे बस आवंटित कर दी गई थी, जो परिवहन निगम की नियमावली में नहीं है। डेढ़ माह बाद परिवहन निगम के अधिकारी बस को छुड़ाने में कामयाब हो गए, लेकिन इस मामले में नियमों को ताक पर रखकर बस आवंटित करने वाले डिपो प्रभारी व टाइम कीपर को आरएम ने सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच कर रहे बेवर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके गंगवार ने बताया कि चालक का लाइसेंस रिन्यूवल नहीं था। इसमें प्रथम दृष्टया टाइम कीपर और डिपो प्रभारी ही दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें