छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम उधन्नापुर से जीटी रोड पर चढ़ रहे ट्रैक्टर में बेवर की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे से ट्रैक्टर पर सवार चाचा-भतीजे समेत तीन घायल हो गए। तीनों घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम उधन्नापुर निवासी प्रमेश कुमार (40) भतीजे अंकुल दुबे (25) व अनूप दुबे (28) के साथ घिलोई आने के लिए ट्रैक्टर को जीटी रोड पर चढ़ा रहे थे। तभी छिबरामऊ से बेवर की जा रही तेज रफ्तार रोडवेज की साहिबाबाद डिपो की बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण आ गए और तीनों घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।