फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाजार से लौट रहे किसान की पिकअप की टक्कर से मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नबीगंज से बाजार करके घर जा रहे किसान को जीटी रोड पर प्रेमपुर चौकी के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहना निवासी इंस्पेक्टर सिंह उर्फ गंगा सिंह (63) गुरुवार को नबीगंज बाजार करने के लिए गया था। बाजार करने के बाद वह पैदल ही गांव जा रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर प्रेमपुर चौकी के पास पहुंचे, तभी उधर से आ रही पिकअप ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को 100 शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना की यह वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने बताया कि किसान गंगा सिंह नबीगंज बाजार करने के लिए गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया। किसान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व पांच बेटियां हैं और सभी शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें