फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: हेड ट्रैफिक कांस्टेबल से रोडवेज बस चालक ने की हाथापाई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 14 Jan 2021 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सिपाही और बस चालक भिड़े - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज जिले में बस स्टेशन के बाहर सड़क पर सवारियां उतारने का विरोध करने पर रोडवेज बस चालक भड़क गया। उसने साथियों को बुलाकर हेड ट्रैफिक कांस्टेबल (मुख्य यातायात सिपाही) के साथ हाथापाई कर दी। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। सरायमीरा बस स्टेशन के बाहर अक्सर जाम लगता है। इससे यहां ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्डों की ड्यूटी लगती है। गुरुवार को हेड ट्रैफिक कांस्टेबल राजवीर सिंह की ड्यूटी थी।

दोपहर करीब दो बजे कन्नौज डिपो की बस का चालक स्टेशन के बाहर जीटी रोड पर बस खड़ी कर सवारियों को उतारने लगा। इससे जाम लग गया। सिपाही राजवीर ने बस हटाने के कहा तो चालक भड़क गया। वह रोडवेज बस स्टेशन से कई चालकों और परिचालकों को बुला लाया।
विज्ञापन


इसके बाद सिपाही राजवीर को पकड़कर हाथापाई शुरू दी। मौजूद होमगार्डों और स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी पर सीओ शिव प्रताप सिंह पहुंच गए। इससे पहले मामला शांत हो चुका था। सीओ ने बताया कि जांच शुरू की गई है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें