फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने किशोर को रौंदा

विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहे 17 वर्षीय किशोर को रोडवेज बस ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ लग गई। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हुआ। हादसे के बाद भाग रही बस को छिबरामऊ में पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी मुन्ना का 17 वर्षीय पुत्र शाहिद एक कोल्ड स्टोरेज के पास परचून की दुकान किए था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह साइकिल से दुकान के लिए सामान खरीदने इस्माइलपुर जा रहा था। छिबरामऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। इससे शाहिद गिर पड़ा। बस उसे रौंदते हुए निकल गई। शाहिद की मौके पर मौत हो गई। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर परिजन समेत अन्य लोग पहुंच गए। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भाग रही बस को छिबरामऊ में पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के भाई उम्मीद हसन ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शव लेकर जा रही एंबुलेंस नहीं हुई स्टार्ट
इस्माइलपुर में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद शव एंबुलेंस में रखकर अस्पताल भेजा जा रहा था। काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। इस पर लोगों ने धक्का लगाया। इसके बाद वह स्टार्ट हुई। एंबुलेंस से शव को सीएससी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें