हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। हरियाणा के नंबर से रजिस्टर्ड एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में बैठे 5 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले में ठठिया के पिपरौली गांव के पास एक कार बुधवार देर रात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर में भिड़ गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। हरियाणा के नंबर से रजिस्टर्ड एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में बैठे 5 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
वहां डॉक्टरों ने रवि कुमार (40) निवासी तालपुर बाबा गंज थाना धानेपुर जनपद गोंडा और उनकी पत्नी गुंजन (35) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में रवि कुमार का 7 वर्षीय बेटा गोलू, 5 वर्षीय बेटी रोली और चालक राजन सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजन सोनी हनुमान नगर फरीदाबाद का रहने वाला है। बताया गया कि कार सवार लॉकडाउन के चलते अपने गांव जा रहे थे।