फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने वाले इंस्पेक्टर के मामले में जांच हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम/कन्नौज। जमीन से कब्जा छुड़वाने के एवज में रिश्वत लेने वाले इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज के मामले की जांच में तेजी आई है। जांच तिर्वा सीओ दीपक कुमार कर रहे हैं। मंगलवार को सीओ सदर शिव प्रताप सिंह के साथ वह जांच करने तालग्राम थाना पहुंचे। रिश्वत लेने वाले इंस्पेक्टर के कार्यालय का नक्शा तैयार किया गया। इसके बाद करीब पांच सिपाहियों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

नौ नवंबर को तालग्राम के थानेदार इंद्रपाल सरोज का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह चौखटा निवासी मायादेवी के बेटे सूर्य प्रकाश से उसकी जमीन से कब्जा छुड़वाने के नाम 10 हजार की रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत लेने के बाद वह रुपये गिनकर जेब में रखने लगे। इस वायरल वीडियो की सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश पर जांच की थी। इसमें रिश्वत लेने का आरोप सही साबित हुआ था।
उप निरीक्षक सुदेश कुमार ने इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज के खिलाफ 11 नवंबर को भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने इंद्रपाल सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही विवेचना पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें