तिर्वा। अविवाहित रिक्शा चालक बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बे क्षेत्र के मंडी बाजार निवासी शिव प्रसाद (50) रिक्शा चालक थे। शनिवार देर शाम जटियापुर मोड़ पर तिर्वा-उमर्दा मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शिव प्रसाद अविवाहित थे और रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है। (संवाद)