फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कब्जा रोकने गए लेखपाल पर हमला, अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण रोकने पहुंचे लेखपाल पर लोगाें ने हमला कर दिया है। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह लेखपाल मौके से जान बचाकर भागे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर रविवार को चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्राम डुंडवा बुजुर्ग में तैनात लेखपाल कौशल पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे वह राजस्व ग्राम डुंडवा बुजुर्ग में गाटा संख्या 1312 स्थित भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंचे थे। राजस्व अभिलेखों में 0.1980 हेक्टेयर रकबे की भूमि बंजर में दर्ज है। गांव निवासी सालिम, महशर, नगमा और अन्य अज्ञात लोगों ने पहले से ही सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनवा रखा है। अब मकान के आगे पड़ी सरकारी भूमि पर भी पक्का निर्माण कर कब्जा कर रहे थे। पहले भी संबंधित लोगों को निर्माण कार्य करने से रोका गया था लेकिन इसके बावजूद रातों-रात पक्का निर्माण करा लिया।
दोबारा निर्माण की सूचना मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा। इस पर आरोपी हमलावर हो गए और उनको पीटने लगे। सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए गए। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-

दो बार मेडबंदी के बाद भी उखाड़े सीमेंट के पोल, गोली मारने की धमकी
एसडीएम के आदेश पर चार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। खेत की मेडबंदी दो बार कराने के बावजूद उसे तोड़ने और सीमेंट के पोल उखाड़ कर फेंक दिए। किसान को गालीगलौज कर गोली मारने की धमकी दी। किसान ने छिबरामऊ एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला अफसरी, जीटी रोड निवासी रामकिशोर गुप्ता ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका और भाई ब्रजकिशोर गुप्ता का खेत सराय प्रयाग चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में गैस गोदाम के सामने स्थित है। खेत की पक्की मेडबंदी कराने के लिए एसडीएम के आदेश पर कानूनगो और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई थी। कानूनगो ने सीमेंट के पोल लगवाकर मेडबंदी कराई थी। इसके बाद सर्वेश कुमार, मोहित कुमार, आशीष कुमार, रीना शाक्य और उनके घर की महिलाओं ने सीमेंट के पोल उखाड़ कर फेंक दिए और मेड़ को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस और कानूनगो को दी।
इसके बाद कानूनगो ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिवादियों की मौजूदगी में दोबारा मेडबंदी कराई। दोबारा मेडबंदी होने के बाद भी आरोपियों ने एसडीएम के आदेश और कानून की अवहेलना कर रहे हैं। वे गालीगलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देते हैं और खेत की जोताई न करने देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने दो बार डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर पुरुष मौके से हट जाते हैं, जबकि महिलाएं आगे आकर धमकाती हैं। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें