फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड टीचर से एक लाख लूटे

Sat, 11 Apr 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड टीचर से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी रणवीर सिंह रिटायर्ड शिक्षक है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी पक्की की है। रविवार को उसकी रुकाई रस्म होनी है।
विज्ञापन


इसके लिए वह शुक्रवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपये निकालने आए थे। बैंक से रुपये निकाल कर वह गांव लौट रहे थे। ग्राम हरिभानपुर बरसाती नाला के पास पीछे से तीन बाइकों पर आ रहे बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।

इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। घबराकर टीचर ने बाइक रोक दी। इस पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनसे एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों के भाग जाने के बाद पीड़ित शिक्षक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सौरिख थानाध्यक्ष बीएल यादव के अनुसार बदमाशों के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें