सदर कोतवाली में सेवानिवृत्त हुए सीओ सदर करन सिंह व
एचसीपी रामप्रकाश को विदाई दी गई। इस दौरान अफसरों और कर्मियों ने उनके
सराहनीय कार्यों का बखान किया।
कोतवाली परिसर में हुए कार्यक्रम में
एएसपी सुभाष शाक्य ने कहा कि करन सिंह ने अपना इंस्पेक्टर से लेकर सीओ तक
का कार्यकाल कन्नौज में ही पूरा किया है। उन्होंने मुख्यालय पर हुए दंगों
में भी बेहतर तालमेल बनाकर सराहनीय भूमिका निभाई। सीओ सदर करन सिंह ने कहा
कि महकमे में काम करने वाले व्यक्ति को कभी थकान महसूस नहीं करनी चाहिए।
अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए हर जानकारी अधिकारी तक
पहुंचानी चाहिए, ताकि काम करने में और सुगमता मिलेगी। इस दौरान सम्मान पत्र
देकर सेवानिवृत्त सीओ को सम्मानित किया गया। एएसपी ने भगवान बुद्ध की
प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम का संचालन एसएसआई वीके गौतम ने किया।