छिबरामऊ। सुल्तानपुर का रहने वाला बीबीए का छात्र आशुतोष हाथों में सनातन धर्म और पर्यावरण जागरूकता का ध्वज लेकर जब नगर में पहुंचे तो लोगों ने स्वागत किया। कन्याकुमारी तक 10 हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान उन्होंने 10 हजार नीम के पौध लगाने का संकल्प ले रखा है। रास्तें में पड़ने वाले विद्यालयों में छात्रों को पर्यावरण के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
सुल्तानपुर जनपद के आशुतोष पांडेय ने स्नातक के बाद वर्ष 2018 में बीबीए किया। वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। जागरूकता और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार की मुहिम को चार दिसंबर से शुरू की। शुरूआती दौर में मां लीलावती पांडेय और पिता राजेंद्र पांडेय ने उसके साथ यात्रा की लेकिन बाद में उनकी लगन को देखते हुए मां ने शुभकामनाएं देकर आगे के लिए रवाना कर दिया।
बुधवार की देर रात नगर में पहुंचे आशुतोष ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान रास्ते में उसने प्रत्येक एक किलोमीटर पर ऐसे स्थान (विद्यालय व मंदिर) पर नीम के पौधों का रोपण किया जहां उनकी सुरक्षा हो सके। विद्यालयों में पहुंचकर गीता के श्लोक की जानकारी देते हएु सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए जानकारी दे रहा है। उसका लक्ष्य अयोध्या से मथुरा व हरिद्वार होते हुए हिमाचल प्रदेश के रास्ते कन्याकुमारी तक पहुंचना है।
-----------
स्वागत के लिए उमड़े युवा
देर रात नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचे आशुतोष को युवाओं ने स्वागत किया। मंदिर के महंत प्रेमगिरि महाराज ने ठहरने की व्यवस्था की। समाजेसेवी गौरव त्रिपाठी, हिंदू जागरण मंच के विभाग प्रचार अनुज दुबे, कुबेर दुबे, सागर गुप्ता भीमा गुप्ता सहित कई युवाओं ने उनके साथ सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
--------------------------------------