कन्नौज। भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रबुद्ध वर्ग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रबुद्ध वर्ग कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी और नगर के लोगों ने गर्म जोशी से समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया।
समाज कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने अपने जीवन काल में करोड़ दलित, शोषित, वंचित समाज को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का जो अभियान चलाया है उसे आज पूरा देश देख रहा है। करोड़ों लोगों को मुफ्त में अनाज इस बात का जीता जागता उदाहरण है। देश में कोई भूखा नहीं रह रहा है। यह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने गरीबों को विकास की धारा में जोड़ने का संकल्प लिया है।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश दिवाकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह राठौर, कालका प्रसाद दिवाकर, विवेक पाठक, अध्यक्ष मनोज दुबे, राजेश जाटव, बिल्लू भारती, अवनीश कठेरिया, अजय दिवाकर, पुष्पेंद्र दिवाकर, रामराज प्रधान, अवनीश जाटव, विमल कुमार जाटव, करण सिंह जाटव, अंकित कठेरिया, हरचरण कठेरिया, लाल कठेरिया, जयप्रकाश दिवाकर, प्रमोद दिवाकर, डॉक्टर एमके भारती, प्रोफेसर धर्मवीर सिंह, आराधना सिंह, संतोष कनौजिया, सुमन दिवाकर, नैंसी, अनीता दिवाकर, सीता जाटव, विमल सिंह, शिवकुमार जाटव आदि रहे।