फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे से पर्व मनाने का दिलाया संकल्प

Sat, 28 Feb 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व को लेकर सदर कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसपी ने लोगों से समस्याएं पूछीं और पर्व को भाईचारे से मनाने का संकल्प दिलाया। नगर पालिका को पेयजलापूर्ति व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


कोतवाली में मौजूद सभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को पुलिस का सहयोगी बनना चाहिए। इससे गांव या शहर में माहौल बिगाड़ने वालों पर अंकुश लगेगा। गोपनीय तरीके से अराजकतत्वों की जानकारी पुलिस को दें। ताकि पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सके। सूचना देने वाले का नाम व पता भी गोपनीय रखा जाएगा। होली पर्व को शांति पूर्वक मनाएं।

धुलेरी के दिन 12 बजे तक रंग खेलें। सड़क पर हंगामा करने वाले व नशे का सेवन करने वालों पर त्योहार के दिन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक स्थानों पर ही होली जलाएं। नई जगह पर होली किसी भी दशा में नहीं जलाई जाएगी। होली पर्व पर डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। होलिका का दहन बिजली के तारों को देखकर करें। बिजली विभाग ऐसे स्थानों को चिह्नित कर होलिका दहन के दिन तार हटा दें ताकि फाल्ट होने से बच सकें।
विज्ञापन


शराब बंदी दिवस पर यदि कहीं पर भी शराब बिकती पाई जाती है तो संबंधित सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनता गोपनीय तरीके से शराब बिक्री होने की सूचना दे, ताकि छापामारी की जा सके। त्योहार के अवसर पर अपरिचित व्यक्ति के हाथ का कोई भी पदार्थ न खाएं। बाद में नूर मोहम्मद नन्हूं ने कहा कि रंग पसंद नहीं है तो बचकर रहें। त्योहार को भाईचारे की भावना से मनाएं। यदि धोखे में रंग पड़ जाए तो बुरा न मानें।  इस मौके पर चंद्रप्रकाश ललइयां, बनवारी लाल गुप्ता, हसीम वारसी, कलीम खां, राजेंद्र यादव ब्लाक प्रमुख, अप्पू गुप्ता, राजेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें