फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट

Sat, 31 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तैनात पुलिस व टूटा लटकता लाउडस्पीकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्तरपुरवा गांव में शुक्रवार की शाम धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ व लाउडस्पीकर तोड़ने के मामले में पुलिस ने छह नामजद के अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुरवा में एक धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर से बज रहे भजन को लेकर दूसरे धर्म के दर्जनों लोगों ने तोड़फोड़ की थी। मना करने पर एक ग्रामीण के घर में घुसकर गाली-गलौज व जान से मार देने की धमकी दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए बैठक की। वहीं, मंदिर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। शनिवार को पुलिस गांव में तैनात रही। जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। मामले में गांव के ही निवासी सत्यपाल ने मौलाना आमिर रजा निवासी इस्माइलपुर कोतवाली कन्नौज के अलावा चित्तरपुरवा गांव निवासी अशफाक, नासिर, गुलफान, नईमुद्दीन, शीकू के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर की शाम 10-15 लोगों ने शिव मंदिर पर तोड़फोड़ की। मना करने पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और मंदिर पर लगा लाउडस्पीकर व छज्जे की ईंटें तोड़कर नीचे फेंक दिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें