गुरसहायगंज। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और उसको ससुराल से निकाल दिया गया। मामले में सीओ सदर के आदेश पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुरवा निवासी आसमा बेगम का निकाह गांव के ही एजाज के साथ हुआ था। सीओ सदर डॉ. प्रियंका वाजपेयी के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में आसमा बेगम ने कहा है कि दहेज में एक लाख की नकदीए सोने की अंगूठी और बाइक की मांग को लेकर पति एजाज सास कनीजा के अलावा रियाज, हसरत, शबनम और इकबाल निवासी चित्तरपुरवा उत्पीड़न करते रहते थे। कई बार इसको लेकर पंचायत हुई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने और कुछ दिन पहले मारपीट का ससुराल से निकाल लिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस पर सीओ सदर को मामले का प्रार्थना पत्र दिया गया। उनके आदेश पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।