फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिले के 124 स्कूलाें की मान्यता पर खतरा

Sat, 08 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों का ब्योरा अपलोड करने वाले 124 स्कूलों की मान्यता पर खतरा मंडराने लगा है। शासन से निर्देश के बावजूद यू-डाइस पोर्टल पर छात्रों से जुड़ी जानकारी अपलोड नहीं करने पर बीएसए ने उन्हें नोटिस जारी की है। अगले दो दिन में ब्योरा अपलोड न करने पर मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के लिए उनका ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। इसी के तहत सभी स्कूलों को उनके लिए अलग-अलग नंबर से जारी यू-डाइस पोर्टल पर ही वहां पढ़ने वाले छात्रों की पूरी जानकारी भरने को कहा गया है। मकसद है कि छात्रों की पूरी जानकारी आने से एक ही छात्र का दो स्कूलों में नाम होने पर वह पकड़ में आ जाएगा। ब्योरा अपलोड होने से छात्रों को दी जाने वाली सुविधा भी आसानी से भेजी जा सकेगी। सरकारी स्कूलों के साथ ही मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलाें में भी यू-डाइस पर ब्योरा अपलोड करने को कहा गया था। इसके तहत स्कूल प्रबंधन को छात्र का नाम, उसके माता-पिता का नाम, उसकी जाति, निवास का पता, आधार कार्ड सहित दूसरी सभी जानकारी भरनी थी। कई बार कहने के बाद भी कई स्कूलों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस पर बीएसए ने ऐसे 124 स्कूलों को नोटिस जारी की है। उन्हें नौ जुलाई तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी किसी ने ब्योरा अपलोड नहीं किया तो मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।
बीएसए का कहना है कि जिले में 616 प्राइवेट स्कूलों को यू-डासय कोड उपलब्ध करवाया गया है। उनमें से 124 स्कूलों ने अपने छात्रों का ब्योरा अपलोड नहीं किया है। जबकि शासन से इसकी मांग की जा रही है।ऐसे में उन सभी स्कूलों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इस तरह जारी की गई है नोटिस
ब्लॉक स्कूल की संख्या
सदर ब्लॉक 25
उमर्दा 55
तालग्राम 22
छिबरामऊ 11
हसेरन 04
जलालाबाद 02
सौरिख 02
गुगरापुर 01
कन्नौज नगर 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें