कन्नौज। धान के खेत में पराली जलाने पर लेखपाल ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्रीय लेखपाल शुभम मिश्रा ने बुधवार को उदैतापुर गांव निवासी किसान प्रमोद कटियार पुत्र सिद्धलाल के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
लेखपाल ने बताया कि 12 अक्तूबर को प्रमोद खेत पर पराली जला रहे थे। कई लोगों के मना करने के बाद भी पराली जला दी। जिससे वायु प्रदूषण फैल गया। इसी तरह सौरिख क्षेत्र में लेखपाल राजेंद्र सिंह ने ग्राम बहादुरपुर मझगवां निवासी जगदीश पुत्र गजराज व बलवीर सिंह पुत्र चतुर सिंह के खिलाफ पराली जलाने का मुकदमा दर्ज कराया। लेखपाल अवध नरायन पांडेय ने ग्राम सलेमपुर निवासी राजेश पुत्र स्व. भैयालाल के खिलाफ खेत में बाजरे की पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।