-सदर कोतवाली में धारा 34 के तहत की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई है। कई चेतावनी के बाद भी सड़क पर मुक्का सुखाने से इनकार नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम और एसपी की सख्त निर्देश के तहत सदर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ने भी 17 जून के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
दरअसल सड़क पर मक्का फैलाकर सुखाने की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सड़क मक्का न सुखाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जागरूक किए जाने और चेतावनी के बावजूद अनदेखी करने वालों पर सख्ती की गई है। सदर कोतवाली कन्नौज पुलिस ने रोड पर मक्का फैलाकर सुखाने और उससे होने वाली सड़क दुर्घटना की रोकथाम के मद्देनजर कमलेश राठौर निवासी ग्राम बलारपुर और अभिषेक कटियार निवासी ग्राम मानपुर और सर्वेश पनिवासी ग्राम बलारपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा अर्जुन निवासी गढ़ ग्राम नेरा, श्रीनिवास निवासी गढ़ ग्राम नेरा के साथ ही रामू निवासी गढ़ ग्राम नेरा साथ ही साथ मोहित कुमार निवासी गढ़ ग्राम नेरा व हरीश चंद्र निवासी सुल्तानपुर सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।