फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा से हाथापाई में पांच नामजद समेत 45 पर रिपोर्ट

Wed, 08 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बैरियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस जीप की टक्कर से बालक घायल होने के बाद कांशीराम कालोनी के लोगों को जाम लगाना और पुलिस से बदसलूकी करना भारी पड़ गया। सिटी इंचार्ज ने पांच नामजद समेत 45 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, हादसे की रोकथाम के लिए कांशीराम कालोनी के सामने बैरियर भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


नगर के पूर्वी बाईपास स्थित कांशीराम कालोनी के सामने सोमवार देर शाम यूपी 100 पुलिस जीप की टक्कर से एक बालक घायल हो गया था। लोगों ने उसकी मौत की अफवाह फैलाते हुए जीटी रोड हाईवे पर जाम लगा दिया था। जब सिटी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा जाम खुलवाने पहुंचे तो उपद्रवियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी और ईंट-पत्थर लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। सिटी इंचार्ज ने एक परचून की दुकान में घुसकर जान बचाई थी।

इस मामले में सिटी इंचार्ज ने मोहल्ला बिरतिया निवासी आलोक व श्याम पुत्र बाबा कमानी वाले, मोहल्ला चौधरियान निवासी भूरा उर्फ बंटी पुत्र अलाउद्दीन उर्फ मोटा कसाई, कांशीराम कालोनी निवासी अनवार पुत्र निसार व तेजा समेत 45 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस से बदसलूकी की और अफरातफरी का माहौल फैलाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

वहीं, कांशीराम कालोनी के सामने मंगलवार को पुलिस ने दो बैरियर लगवा दिए, जिससे वाहनों की रफ्तार कम हो गई। सोमवार को हादसे के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बैरियर लगवाए जाने की बात कही थी। कोतवाल का कहना है कि ब्रेकर बनवाए जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें